यीशु सलीब पर मुआ

यीशु सलीब पर मुआ, तेरे लिए मेरे लिए,
कैसा महान दुःख सहा, तेरे लिए मेरे लिए।

​नदियाँ वह कैसी खून की, ख्रीष्ट के क्रूस से बह गई,
धुल गए दाग, मिट गए पाप, यीशु मसीह के लहू से।

​मारा गया था क्रूस पर, छेदा गया था क्रूस पर,
मैं भी बचा तुम भी बचो, यहोवा की सज़ाओं से।

​धो डालो आज पापों को, दिल से निकालो दागों को,
हो जाओ साफ तन मन से आज, यीशु  मसीह के लहू से

Proudly powered by WordPress | Theme: Amber Blog by Crimson Themes.