methodist hindi hymn https://premsandesh.in John 3:16 Thu, 16 Nov 2023 11:19:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://i0.wp.com/premsandesh.in/wp-content/uploads/2024/08/cropped-android-chrome-192x192-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 methodist hindi hymn https://premsandesh.in 32 32 234384366 हम यीशु मसीह के चेले हैं https://premsandesh.in/%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/ Thu, 16 Nov 2023 11:19:06 +0000 https://premsandesh.in/?p=1699 1 हम यीशु मसीह के चेले हैं,
दुनिया में धूम मचा देंगे,
जो नींद में गाफ़िल सोते हैं
उपदेश से उनको जगा देंगे।

2 हम मन की घुंडी खोलेंगे
और ज्ञान के मोती रोलेंगे,
इन्जील मुकद्दस पढ़ पढ़कर
हम मन में शांति बिठा देंगे।

3 बन्दे हैं एक खुदा के हम,
मिल जुल कर क्यों न रहें बाहम
इन्जील मुकद्दस को सब में
हम प्रेम से जाकर सुना देंगे।

4 हम रंज के सहने वाले हैं,
उफ़ तक नहीं करने वाले हैं
और पीछे प्यारे यीशु के
चलने की राह बता देंगे।

5 दुःख और तकलीफ़ उठायेंगे
उलफ़त का राग सुनायेंगे,
हम दूर करेंगे रंजो अलम
और प्रेम का रंग जमा देंगे।

]]>
1699
ऐ खुदा, कमाल के चश्मे https://premsandesh.in/%e0%a4%90-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Thu, 16 Nov 2023 10:35:12 +0000 https://premsandesh.in/?p=1697

ऐ खुदा, कमाल के चश्मे,
मुझ से अपनी हम्द करवा,
तेरी रहमत है ला-सानी,
काइम, दाइम, बे-बहा।
तेरा प्यार, जो बे-निहायत,
बे ज़बाल, ला-इन्तिहा,
उस कि, मुझ से, ऐ खुदावंद,
अब तारीफ का गीत गया।

अब नजर! तू, मसीह,
हुआ मेरा मददगार,
तेरे फजल से मैं पहुँचूँ
ग़म के दरिया के उस पार।
था मैं भूली भेड़ कि मानिन्द,
गल्ला छोड़ आराम बिदून
यीशु खोजने और बचाने
आया, दिया अपना खून।

उम्र भर मैं गाता रहूँ
तेरे फजल की सिपास।
अपने करम से खुदावंद,
रख तू मुझे अपने पास।
तुझे भूलने को तो सदा
इम्तिहान बहुतेरा है।
मुहर कर तू मेरे दिल पर।
अबद तक तू मेरा है।

]]>
1697
होवेगी बरकत की बारिश https://premsandesh.in/86/ Sun, 08 Aug 2021 15:15:29 +0000 https://premsandesh.in/?p=86 1. होवेगी बरकत की बारिश, वायदा पुर प्यार है सही,
आवेगी ताज़गी आसमान से, भेजेगा जिसको मसीह

बरकत की बारिश, बरकत की बारिश भरपूर,
रहम की बूँद टपकती, पर बारिश हमको ज़रूर

2. होवेगी बरकत की बारिश, होगी नई कूव्वत ज़रूर,
वादी पहाड़ और मैदान पर, जब बारिश होगी भरपूर

3. होवेगी बरकत की बारिश, काश अभी पावें हम सब,
यीशु तू ताज़गी अब बख्श दे, वायदे को पूरा कर अब

4. होवेगी बरकत की बारिश, भेज उसे अभी, हाँ अब,
मानते गुनाह जब हम अपने, दे बारिश यीशु ऐ रब्ब

]]>
86
आरास्ता हो ऐ मेरी जान https://premsandesh.in/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%90-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8/ Mon, 26 Jul 2021 08:05:49 +0000 https://premsandesh.in/?p=77 1 .आरास्ता हो ऐ मेरी जान ,
कि बिछा है अब दस्तरख्वान
जांच अपने को आरास्ता हो
खुदावन्द की जियाफत को ।

2 . खुदावन्द मैं हूं खताकार ,
और हूँ हर बात में गुनहगार
मैं बुरे पेड़ की डाली हूँ
और अच्छे फल से खाली हूँ ।

3 . तू अपने कामिल फज़ल से
आरास्तगी को मुझे दे
बे – रिया गम गुनाहों का
और हक ईमान दे मुंजी का

4 . खुदावन्द , मेरे तू हबीब
मैं तेरा बन्द हूँ गरीब ,
मैं भूखा प्यासा आता हूँ
आसूदा हुआ चाहता हूँ ।

5 . मसीह जो निआमत तेरी है ,
उस ही से दिल की सेरी है ,
आरास्ता हो ऐ मेरी जान ,
देख बिछा है एक दस्तरख्वान ।

]]>
77
जान मैंने अपनी दी , खून दिया बेशबहा https://premsandesh.in/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/ Mon, 26 Jul 2021 08:03:18 +0000 https://premsandesh.in/?p=75 जान मैंने अपनी दी , खून दिया बेशबहा
1 . जान मैंने अपनी दी , खून दिया बेशबहा ,
कि पाए ज़िन्दगी , और मौत से हो रिहा ।
ये जान ये जान यूं दी तुझे क्या देता तू मुझे ( 2 )

2 . मैं छोड़ कर खास जलाल , ज़मीन पर आया था ,
हुआ गरीब तंग हाल , सदमा उठाया था ,
यूं मैंने मैंने छोड़ा सब क्या छोड़ता है तू अब ( 2 )

3 . मुसीबत बे बयान , मैंने गवारा की ,
कि बचे तेरी जान , और पाये मख़लसी ।
यूं दु:ख यूं दु:ख में मैं रहा क्या तूने कुछ सहा ( 2 )

4 . मैं लाया हूं नजात और माफी का इनाम ,
मैं लाया अब हयात और सुलह का पैगाम ।
यह सब कुछ , सब कुछ लाया म , अब तू क्या लाया है ( 2 )

]]>
75
क्रूस ही तेरा निशान https://premsandesh.in/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8/ Mon, 26 Jul 2021 07:29:01 +0000 https://premsandesh.in/?p=73 कोरस – क्रूस ही तेरा निशान , आगे बढ़ ऐ जवान ,
पीछे न हटना कभी यीशु है तेरी चट्टान ।

1 . तेरे ही लिए आया जगत में तुझको बचाने को ( 2 )
तेरे ही लिए यीशु ने खोला , मुक्ति के द्वार को , क्रूस

2 . नैया मेरी मझदार में डूबी कौन लगाएगा पार ( 2 )
केवल यीशु हो सकाता है , नैया की तेरी पतवार , क्रूस ही

]]>
73
आह वह प्यारी सलीब https://premsandesh.in/%e0%a4%86%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%b9-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%ac/ Mon, 26 Jul 2021 07:24:58 +0000 https://premsandesh.in/?p=71 1 . आह वह प्यारी सलीब मुझको दीख पड़ती हैं ,
एक पहाड़ी पर जो खड़ी थी ।
कि मसीह – ए – मसलूब ने नदामत उठा ,
गुनाहगारों की खातिर जान दी ।

पस न छोडूंगा प्यारी सलीब , जब तक दुनियां में होगा कयाम ।
लिपटा रहूंगा मैं उसी से , कि मसलूब में है अबदी आराम ।

2 . आह वह प्यारी सलीब जिसकी होती तहकीर ,
है मुझको बेहद दिल अज़ीज ।
कि खुदा के महबूब और जलाली मसीह ,
ने सहा वहाँ दु : ख बेनज़ीर

3 . मुझे प्यारी सलीब में , जो लहूलुहान ,
नज़र आती है खूबसूरती ।
कि खुदा के मसीह ने कफ्फार दिया
ताकि मिले मुझे जिन्दगी ।

4 . मैं उस प्यारी सलीब का रहूं वफादार ,
सिपाही हमेशा ज़रूर ।
जब तक मेरा मसीह न करेगा मुझे,
अपने अबदी जलाल में मंजूर ।

]]>
71
आता हूं सलीब के पास https://premsandesh.in/%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8/ Mon, 26 Jul 2021 07:22:57 +0000 https://premsandesh.in/?p=69
1 . आता हूं सलीब के पास , मैं हूं अंधा और लाचार
मेरी आंख है क्रस पर खास . हं नजात का तलबगार

क्रूस ही मेरी है पनाह , क्रूस पर मेरी है निगाह
बोलता हूं मैं क्रूस की जय , यीशु अब बचाता है ।

2 . मैं आवारा बे – तसकीन , कामिल राहत पाता हूं
सुनता अब यह कौल शीरीन , ‘ तुझ को मैं बचाता हूँ

3 . तुझे सब कुछ देता हूं , तुझे अपना कहूंगा ।
तेरी चीज़े लेता हूं , तेरा नित मैं रहूंगा ।

4 . तुझ पर मेरा है ईमान , तुझ से साफ मैं हुआ हूं । _
तुझ ही में है मेरी जान , तेरे साथ मैं मुआ हूँ ।

5 . तेरी रूह से हूँ मामूर , तेरी ही सिताइश हो
हर एक दाग है दिल से दूर , सन्ना ! सन्ना ! बरे को ।

]]>
69