हिन्दी भजन https://premsandesh.in John 3:16 Tue, 03 Feb 2026 06:48:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://i0.wp.com/premsandesh.in/wp-content/uploads/2024/08/cropped-android-chrome-192x192-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 हिन्दी भजन https://premsandesh.in 32 32 234384366 अशा ए रब्बानी की रस्म | प्रभु भोज | Holy Communion https://premsandesh.in/%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ad/ Thu, 29 Feb 2024 06:04:50 +0000 https://premsandesh.in/?p=1714 ( जमाअत खड़ी रहे और पासबान आम अशा की चीज़ो पर से चादर हटा कर यह दावत पढ़े :- )

इस लिऐ तुम जो दिल ओ जान से अपने गुनाहों से सच्ची तौबा करते और अपने पड़ोसियों से प्यार और मुहब्बत रखते हो और आगे को ख़ुदा के हुक्मो की पैरवी करके और उसकी पाक राहो में चल के नयी ज़िंदगी बसर करने का इरादा रखते हो, ईमान के साथ पास आओ और अपनी तसल्ली के लिये इस पाक सेक्रामेंट को लो और आजिज़ी से घुटने टेक कर क़ादिर ए मुतलक़ के हुज़ूर फ़रोतनी से यह इक़रार करो |

( तब पासबान घुटने टेके, और वह जो अशा लेने वाले हैं, दुआ मे सिर झुका कर खड़े रहें, और सब मिलकर इक़रार को कहें | )

ऐ क़ादिर ऐ मुतलक़ ख़ुदा, हमारे ख़ुदावन्‍द यीशु मसीह के बाप, सब चीज़ों के ख़ालिक़ और सब आदमियों के मुनसिफ़, हम अफ़सोस के साथ अपने गुनांगुन गुनाहों और बदीयों का इक़रार करते हैं जो हम से बारहा तेरी इलाही बुज़ुर्गी के खिलाफ़ ख्यालन, क़ौलन और फ़ेलन ब-शिद्द्त सादिर हुये हैं और यूँ तेरे वाजिबी ग़ज़ब और गुस्से को अपने ऊपर भड़काया है, हम ब दिलो जान तौबा करते और अपने इन बेजा कामो के वास्ते निहायत ग़मगीन और पशेमान हैं और उनकी याद से हमें बड़ा रंज व अफ़सोस होता है | ऐ कमाल रहीम बाप, हम पर रहम कर, हम पर रहम कर, जो कुछ हम से हुआ, अपने बेटे, हमारे ख़ुदावन्‍द यीशु मसीह की खातिर मुआफ़ कर और बख़्श दे कि हम आइंदा को नई ज़िन्दगी पाके हमेशा तेरी बन्दगी और खिदमत करें और तेरी मर्ज़ी पर चलें, ताकि तेरे नाम को इज्ज़त और जलाल हो, हमारे ख़ुदावन्‍द यीशु की खातिर से | आमीन |

( तब पासबान यह दुआ पढ़े : )

ऐ क़ादिर ए मुतलक़ ख़ुदा, हमारे आसमानी बाप, तूने अपनी बड़ी रहमत से यह वादा किया है कि वह सब जो दिली तौबा और सच्चे ईमान के साथ तेरी तरफ़ फिरे, गुनाहों की मुआफ़ी पायेंगे | हम पर रहम कर | हमारे सारे गुनाहों को मुआफ़ कर और उन से हमें रिहाई दे ; और सारी मसीही फज़िलतों में हमें क़ायम और मज़बूत कर और हमेशा की ज़िन्दगी बख़्श, हमारे ख़ुदावन्‍द यीशु मसीह के वसीले से | आमीन |

( तब पासबान यह कहे : )

सुनो कि कलाम हलीम और तायब के लिये क्या कहता है |

अगर कोई गुनाह करे तो बाप के पास हमारा एक मददगार मौजूद है यानी यीशु मसीह रास्तबाज़ और वही हमारे गुनाहों का कफ्फ़ारा है और न सिर्फ हमारे गुनाहों का बल्कि तमाम दुनिया के गुनाहों का भी |

(१ यूहन्ना २:१-२)

यह बात सच और हर तरह से क़ुबूल करने के लायक़ है कि मसीह यीशु गुनहगारों को नजात देने के लिये दुनिया मे आया |

(१ तीमुथियुस १:१५)

ख़ुदा ने दुनिया से ऐसी मुहब्बत रखी कि उसने अपना इकलौता बेटा बख़्श दिया ताकि जो कोई उस पर ईमान लाये हलाक न हो बल्कि हमेशा की ज़िन्दगी पावे |

(यूहन्ना ३:१६)

ऐ मेहनत उठाने वालो और बोझ से दबे हुये लोगो, सब मेरे पास आओ; मै तुम्हें आराम दूँगा |

(मत्ती ११:२८)

(तब पासबान और जमाअत कहे )

(पासबान) : अपने दिलों को रुज़ू करो |

(जमाअत) : हम ख़ुदावन्‍द की तरफ़ अपने दिलों को रुज़ू करते हैं |

(पासबान) : हम ख़ुदावन्‍द की शुक्रगुज़ारी करें |

(जमाअत) : क्योंकि यह वाजिब और मुनासिब है |

( तब पासबान हंनोज़ घुटनों पर मेज़ की तरफ़ मुखातिब होकर कहे : )

ऐ ख़ुदावन्‍द, मुक़द्दस बाप, क़ादिर ए मुतलक़ और हमेशगी के ख़ुदा, यह बहुत लायक़ और मुनासिब बल्कि हमारा फ़र्ज़ ए मनसबी है कि हम हर वक़्त और हर जगह में तेरा शुक्र करें |

इसलिऐ हम फ़िरिश्‍तों और मुकर्रब फ़िरिश्‍तों और आसमान की बड़ी जमाअतों के साथ तेरे बुज़ुर्ग नाम की ह्म्द ओ सना करते और सदा तेरी सिताइश करके कहते हैं, क़ुददूस, क़ुददूस, क़ुददूस ख़ुदावन्‍द रब्ब-उल-अफ्वाज आसमान ओ ज़मीन तेरे जलाल से मामूर हैं; ऐ ख़ुदावन्‍द ताला, तुझ को सिताइश हो | आमीन |

(तब पासबान मेज़ क़े पास घुटने टेक कर यह तक़दीस की दुआ पढ़े| )

ऐ क़ादिर ए मुतलक़ ख़ुदा, हमारे आसमानी बाप, तू ने अपनी बड़ी कमाल रहमत से अपने इकलौते बेटे यीशु को मसलूब होने को दे दिया; और उस ने आप मसीह को हमारी खलासी के लिये अपने तई कफ़ारे में देकर तमाम दुनिया के गुनाहों के लिये एक पूरी कामिल और काफ़ी क़ुर्बानी गुज़रानी और उसने इस रस्म को मुक़र्रर करके अपनी पाक इंजील में यह हुक्म दिया कि हम उसकी बेशक़ीमत मौत की यादगारी में इस रस्म को, जब तक कि वह फिर न आये, मानते रहें; हम फ़िरोतनी से तेरी मिन्न्त करते हैं कि हमारी सुन और बख्‍़श दे कि हम अपने नजात दिहिन्दा ख़ुदावन्‍द यीशु मसीह के दु:ख और मौत की यादगारी में यह रोटी और मय खा पीकर उसके कमाल मुबारक बदन और लहू से फ़ायदा हासिल करें, कि जिस रात वह पकड़वाया गया उसने रोटी ली (पासबान रोटी के बरतन को अपने हाथ में लेवे) और शुक्र करके तोड़ी और अपने शागिर्दो को देकर कहा: लो खाओ यह, मेरा बदन है जो तुम्हारे लिये दिया जाता है; तुम मेरी यादगारी के लिये यही किया करो | और इसी तरह उसने खाने के बाद प्याला भी लिया (पासबान प्याले को अपने हाथ में लेवे) और शुक्र करके उन को दिया और कहा कि तुम सब इस से पियो कि यह नये अहद का मेरा लहू है जो तुम्हारे और बहुतों के गुनाहों की मुआफ़ी के लिये बहाया जाता है | जब-जब तुम उसे पियो, मेरी यादगारी के लिये पिया करो |

( तब पासबान ख़ुदावन्‍द की मेज़ के पास घुटने टेक कर जमाअत के साथ यह दुआ पढ़े :- )

ऐ रहीम ख़ुदा, हम अपनी रास्तबाज़ी पर तकिया रख के तेरे दस्तरख्‍वान के पास नहीं आ सकते हैं पर तेरी बेशुमार और बड़ी रहमतों पर भरोसा रख के आते हैं, क्योकि हम इस लायक भी नही हैं कि जो चूर-चार तेरे दस्तरख्‍वान पर से गिरते हैं, उन को उठा लें | पर तू वह ख़ुदा है जो सदा रहमत फ़रमाता है | इस लिये, ऐ मेहरबान ख़ुदा, बख्‍़श दे कि हम इस तौर से तेरे प्यारे बेटे यीशु मसीह के जिस्म को खावें और उस के लहू को पीयें कि हमारे गुनाह आलूदा जान ओ जिस्म उस की मौत के वसिले पाक किये जायें और उसके बेशक़ीमत लहू से साफ़ हों और कि हम उसमें हमेशा रहें और वह हम में | आमीन |

( पहिले पासबान खुद रोटी और मय लेकर अपने मददगार पासबान को भी देवे; और उसके बाद जमाअत को, जिस वक़्त कि वह सब संजीदगी से घुटने टेक रहे हैं | )

( रोटी देने से पहिले पासबान यह कहे: )

यीशु ने कहा, ” यह मेरा बदन है जो तुम्हारे लिये दिया जाता है ” इस को लो और इस बात की यादगारी में कि मसीह तुम्हारे ख़ातिर मुआ, और ईमान और शुक्रगुज़ारी के साथ उसको अपनी रूहानी खुराक़ बनाओ; और इसे खाओ |

( शरीक होनेवाले रोटी को हाथ मे लेकर रुके रहें, और जब कहा जाए, “इसे खाओ” तब सब लोग एक साथ खायें )

( प्याला देने से पहले पासबान यह कहे: )

यीशु ने कहा, ” यह नये अहद का मेरा लहू है जो तुम्हारे वास्ते बहाया गया है | इस को शुक्रगुज़ारी के साथ लो | इस बात की यादगारी में कि मसीह तुम्हारी ख़ातिर मुआ; और ‘इसे पियो |’

( शरीक होने वाले इसी तरह प्याला हाथ में ले कर रुके रहें, और जब कहा जाए “इसे पियो” तब सब एक साथ पिये | )

( जब सब अशा ले चुकें, पासबान ख़ुदा की मेज़ पर बाक़ी मख्सूसशुदा चीज़ो को रख कर उन के ऊपर फिर साफ़ और सुफ़ेद चादर बिछा दे ) |

( तब पासबान और जमाअत घुटने टेक कर साथ-साथ यह कहें: )

ऐ ख़ुदावन्‍द, हमारे आसमानी बाप, हम तेरे आजिज़ बन्दे यह अर्ज़ करते हैं कि तू रहीम होकर अपनी पिदराना शफ़क़त से हमारी इस शुक्र और तारीफ़ की क़ुर्बानी को क़ुबूल कर; और हम कमाल फ़रोतनी से तेरी मिन्न्त करते हैं कि हमारे ख़ुदावन्‍द यीशु मसीह के सवाब और उसकी मौत और उसके लहू पर ईमान लाने के बाइस हम और तेरी सारी कलीसिया अपने गुनाहों की मुआफ़ी और उसकी और सब नियामतों को पावें | और यहाँ ऐ ख़ुदावन्‍द, हम अपने तई बदन और जान समेत तेरी नज़र गुज़रानते हैं ताकि तेरे लिये एक माक़ूल और मुक़द्दस और ज़ि‍न्‍दा क़ुर्बानी हो | और फ़िरोतनी से तेरी मिन्न्त करते हैं कि हम सब जो इस पाक सेक्रामेंट मे शरीक हैं तेरे फ़ज़ल और तेरी आसमानी बरकत से मामूर हो जायें | और अगरचें हम अपने तरह-तरह के गुनाहों के सबब तेरे हुज़ूर कोई क़ुर्बानी गुज़रानने के लायक़ नहीं तौभी हम मिन्नत करते हैं कि तू हमारी लियाक़त का अन्‍दाज़ा न कर बल्कि हमारी ख़ताओं को मुआफ़ करके इस खिदमत को जो हम पर फ़र्ज़ है, क़ुबूल कर, हमारे ख़ुदावन्‍द यीशु मसीह के वसीले से, जिस की मार्फ़त और जिस के साथ रूह उल क़ुद्स की यगानगी में ऐ क़ादिर मुतलक़ बाप, तमाम इज्‍ज़त ओ ताज़ीम अबद उल आबाद तेरी होती रहे |

आमीन |

(तब सब खड़े होकर यह तमजीद पढ़ें)

(सब) – आलम ए बाला पर ख़ुदा की तमजीद और ज़मीन पर सुलह और बनी आदम से रज़ामन्‍दी हो| ऐ ख़ुदावन्‍द ख़ुदा, आसमानी बादशाह, ख़ुदा क़ादिर ए मुतलक़ बाप, हम तेरे बड़े जलाल के सबब तेरी हम्द करते हैं, तुझ को मुबारक कहते, तेरी परस्तिश करते, तेरा जलाल ज़ाहिर करते और तेरा शुक्र करते हैं | ऐ ख़ुदावन्‍द एकलौते बेटे यीशु मसीह, ऐ ख़ुदावन्‍द ख़ुदा, ख़ुदा के बर्रे, बाप के बेटे, तू जो जहान के गुनाहों को उठा ले जाता है, हम पर रहम कर, तू जहान के गुनाहों को उठा ले जाता है, हम पर रहम कर, तू जो जहान के गुनाहों को उठा ले जाता है, हमारी दुआ क़ुबूल कर; तू जो ख़ुदा बाप के दाहिने हाथ बैठा है, हम पर रहम कर; क्‍योंकि तू ही क़ुददूस है, तू ही ख़ुदावन्‍द है, ऐ मसीह, तू ही रूह उल क़ुद्स के साथ ख़ुदा बाप के जलाल मे आला है | आमीन |

(तब पासबान कलमात ए बरकात से जमाअत को रुख्सत करे |)

ख़ुदा का इतमीनान जो सारी समझ से बाहर है तुम्हारे दिलों और ख्यालों को ख़ुदा की और उसके बेटे हमारे ख़ुदावन्‍द यीशु मसीह की पहिचान और मुहब्बत में महफ़ूज़ रखे और क़ादिर ए मुतलक़ ख़ुदा बाप और बेटे और रूह-उल-क़ुद्स की बरकत तुम्हारे दरमियान में हो और तुम्हारे साथ अबद तक रहे |

आमीन

]]>
1714
भजता क्यों नहीं रे मन मूरख, https://premsandesh.in/%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%96/ Thu, 16 Nov 2023 11:22:04 +0000 https://premsandesh.in/?p=1702 भजता क्यों नहीं रे मन मूरख,
यीशु नाम! सच्चा नाम!

1 भवसागर से है यदि तरना,
दुःख संकट से नहीं कुछ डरना
पार करेगा जीवन नइया ,
यीशु नाम सच्चा नाम।

2 हीरों का यह हाट बना है,
चमक दमक का ठाट बना है,
सोच समझ के सौदा कर ले,
यीशु नाम सच्चा नाम।

3 दुनिया में हैं नाते-गोते,
तजदे सब को हंसते रोतेऋ
प्रभु नाम नित्य जपले भजले,
यीशु नाम सच्चा नाम।

4 दुनिया से है इक दिन जाना,
फिर माया से क्यों लिपटानाऋ
प्राण रहे जब तक तू भजले,
यीशु नाम सच्चा नाम।

]]>
1702
हम यीशु मसीह के चेले हैं https://premsandesh.in/%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/ Thu, 16 Nov 2023 11:19:06 +0000 https://premsandesh.in/?p=1699 1 हम यीशु मसीह के चेले हैं,
दुनिया में धूम मचा देंगे,
जो नींद में गाफ़िल सोते हैं
उपदेश से उनको जगा देंगे।

2 हम मन की घुंडी खोलेंगे
और ज्ञान के मोती रोलेंगे,
इन्जील मुकद्दस पढ़ पढ़कर
हम मन में शांति बिठा देंगे।

3 बन्दे हैं एक खुदा के हम,
मिल जुल कर क्यों न रहें बाहम
इन्जील मुकद्दस को सब में
हम प्रेम से जाकर सुना देंगे।

4 हम रंज के सहने वाले हैं,
उफ़ तक नहीं करने वाले हैं
और पीछे प्यारे यीशु के
चलने की राह बता देंगे।

5 दुःख और तकलीफ़ उठायेंगे
उलफ़त का राग सुनायेंगे,
हम दूर करेंगे रंजो अलम
और प्रेम का रंग जमा देंगे।

]]>
1699
ऐ खुदा, कमाल के चश्मे https://premsandesh.in/%e0%a4%90-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Thu, 16 Nov 2023 10:35:12 +0000 https://premsandesh.in/?p=1697

ऐ खुदा, कमाल के चश्मे,
मुझ से अपनी हम्द करवा,
तेरी रहमत है ला-सानी,
काइम, दाइम, बे-बहा।
तेरा प्यार, जो बे-निहायत,
बे ज़बाल, ला-इन्तिहा,
उस कि, मुझ से, ऐ खुदावंद,
अब तारीफ का गीत गया।

अब नजर! तू, मसीह,
हुआ मेरा मददगार,
तेरे फजल से मैं पहुँचूँ
ग़म के दरिया के उस पार।
था मैं भूली भेड़ कि मानिन्द,
गल्ला छोड़ आराम बिदून
यीशु खोजने और बचाने
आया, दिया अपना खून।

उम्र भर मैं गाता रहूँ
तेरे फजल की सिपास।
अपने करम से खुदावंद,
रख तू मुझे अपने पास।
तुझे भूलने को तो सदा
इम्तिहान बहुतेरा है।
मुहर कर तू मेरे दिल पर।
अबद तक तू मेरा है।

]]>
1697
उठ मेरी रूह नए रागों से https://premsandesh.in/%e0%a4%89%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b9-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ Thu, 16 Nov 2023 08:59:50 +0000 https://premsandesh.in/?p=1695 1 उठ मेरी रूह नए रागों से,
सेहूनी गजले गा तू ले।
फ़िरिस्तो में मिला आवाज़,
मसीह जलाली सरफराज।
मसीह जलाली और जमाली।
मसीह जलाली सरफराज।

2 ज़ेरबार गुनाह में जब मैं था,
सलीब पर चश्मा तब बहा,
शैतानी आखिर हुआ राज,
मसीह जलाली मेरा ताज।
मसीह जलाली और जमाली
मसीह जलाली मेरा ताज

3 यह दुनियां जब सताती थी,
मसीह की कुब्बत संग रही।
उतारा मेरा सारा भार,
मसीह जलाली मेरा यार।
मसीह जलाली और जमाली।
मसीह जलाली मेरा यार

5 जल्द आवे मुझ पर मौत
का हाथ
जल्द हो मसीह का मेरा साथ,
बिहिश्त में पाऊँगा पनाह,
मसीह जलाली मेरा शाह।
मसीह जलाली और जमाली,
मसीह जलाली मेरा शाह।

]]>
1695
Seek those things which are above https://premsandesh.in/seek-those-things-which-are-above/ Thu, 02 Mar 2023 15:11:42 +0000 https://premsandesh.in/?p=1692 Today, I want to talk to you about collisions and the importance of seeking things from above. In Colossians 3:1, the apostle Paul wrote, “Since, then, you have been raised with Christ, set your hearts on things above, where Christ is, seated at the right hand of God.”

Collisions happen when two or more objects come into contact with each other, and the impact can be devastating. This can happen physically, emotionally, and spiritually. Physically, collisions can cause injuries, destruction, and loss of life. Emotionally, collisions can lead to broken relationships, hurt feelings, and emotional trauma. Spiritually, collisions can lead to a separation from God and a life that is not aligned with His will.

As followers of Christ, we must remember that we are no longer of this world but are citizens of heaven. We must set our hearts on things above and seek the things that are pleasing to God. This means that we must strive to live a life that is holy and pure, avoiding the things that would lead us astray from His will.

When we seek things from above, we are placing our trust in God and allowing Him to guide us through life. We are surrendering our will to His and trusting that He will lead us to the path of righteousness. This does not mean that we will not experience collisions in life, but it does mean that we will be better equipped to handle them.

In times of collision, we must remember that we have a God who is greater than any obstacle we may face. He is our refuge and strength, and He will never leave us nor forsake us. We must seek Him with all our hearts, minds, and souls and trust that He will lead us through the storms of life.

In conclusion, let us set our hearts on things above and seek the will of God in all that we do. Let us trust in His guidance and seek His wisdom in times of collision. Remember that we are no longer of this world, but citizens of heaven, and that our ultimate goal is to please God in all that we do. May God bless us all as we seek Him with all our hearts. Amen.

]]>
1692
खुल जायेंगी किताबें https://premsandesh.in/%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%82/ Tue, 15 Nov 2022 16:42:28 +0000 https://premsandesh.in/?p=1690 खुल जायेंगी किताबें, जब भी हिसाब होगा
इंसाफ़ का तराजू, यीशु के हाथ होगा

जो भी तू कर रहा है, यीशु वो देखता है – 2
हर पल का तुझको इंसां – 2
देना हिसाब होगा
इंसाफ़ का …

आजा अभी भी मुड़कर, यीशु बुला रहा है – 2
वर्ना ये याद कर ले, तेरा ही नाश होगा
इंसाफ़ का…

कदमों में उसके रो ले, तौबा गुनाह से कर ले -2
फ़िदिया मसीह ने दिया, माफ़ी तू आज ले ले
इंसाफ़ का…

]]>
1690
यीशु नाम मिला – Anil Kant https://premsandesh.in/%e0%a4%af%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-anil-kant/ Mon, 14 Nov 2022 15:05:32 +0000 https://premsandesh.in/?p=1688 येसु नाम मिला – २
मेरा जीवन सवर गया – २

तुने लहू के कतरों को मेरे लिए बहा दिया
तुने जान बदन दे कर, येशु मुझको बचा लिया
तेरे लहू से
येसु के लहू से
मसीह के लहू से

मेरा जीवन …

तेरा नाम जो लेता है , वो ज़िन्दगी पाता है
तेरी राहों पर चल कर, रूह ईनाम में पाता है
तेरे रूह से – २
खुदा के रूह से
तेरे रूह से
मेरा जीवन …

येसु तेरी हुजूरी में, कुदरत और जलाल है
येसु तेरे ही हाथो में, मोजज़ात कमाल है
तेरे छूने से … – २
खुदा के छूने से
तेरे छूने से
मेरा जीवन …

येसु अब मेरे जीवन का, इक तू ही सहारा है
मेरे जीवन की कश्ती का, येशु तू ही किनारा है
येसु तू मिला
हाँ मुझे तू मिला
येसु तू मिला
मेरा जीवन …

]]>
1688
ले चल मुझे -Yeshua band https://premsandesh.in/%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a5%87-yeshua-band/ Mon, 14 Nov 2022 10:38:29 +0000 https://premsandesh.in/?p=1686 ले चल मुझे, ले चल मुझे
तू है जहा ले चल मुझे
ले चल मुझे, ले चल मुझे
तेरे सिंहासन के पास ले चल मुझे
मै तेरे पास आता हूँ, पवित्र दिल से
आराधना मै करता हूँ प्रेमी मन से

तुझे ढूँढता हुआ तुझे चाहता हुआ
मुझे खीच ले मै दौडूंगा
ले चल मुझे – २
तू है जहा ले चल मुझे
ले चल मुझे – २
तेरे सिंहासन के पास ले चल मुझे

तेरे पवित्र स्थान में तू मुझे ले चल
तुझे देखना मै चाहता हूँ, हर घड़ी हर पल
तुझे ढूँढता हुआ, तुझे चाहता हुआ
मुझे खीच ले मै दौडूंगा

जैसे हिरनी पानी के लिए
प्यासा मै भी हु तेरे लिए
तुझे ढूँढता हुआ, तुझे चाहता हुआ
मुझे खीच ले मै दौडूंगा

तुझे ढूँढता हुआ, तुझे चाहता हुआ
मुझे खीच ले मै दौडूंगा

]]>
1686
यीशु मसीह तेरे जैसा है कोई नहीं https://premsandesh.in/%e0%a4%af%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b9-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%88/ Mon, 14 Nov 2022 10:33:15 +0000 https://premsandesh.in/?p=1684 १. यीशु मसीह तेरे जैसा है कोई नहीं
तेरे चनों में झुके आसमान
यीशु मसीह तेरे जैसा है कोई नहीं
तेरे चनों में झुके आसमान
और महिमा गाये ज़मीन

हम गाये होसन्ना ,तू राजाओं का है राजा
तेरी महिमा होवे सदा,तू है प्रभु हमारा खुदा
हम गाये होसन्ना ,तू राजाओं का है राजा
तेरी महिमा होवे सदा ,तू है प्रभु हमारा खुदा (दोहराये)

२.प्यारे पिता तूने हमसे कितना प्यार किया
हमें पापों से छुड़ाने को
अपने बेटे को कुर्बान किया
प्यारे पिता तूने हमसे कितना प्यार किया
हमें पापों से छुड़ाने को
अपने बेटे को कुर्बान किया

हम गाये होसन्ना ,तू राजाओं का है राजा
तेरी महिमा होवे सदा,तू है प्रभु हमारा खुदा
हम गाये होसन्ना ,तू राजाओं का है राजा
तेरी महिमा होवे सदा ,तू है प्रभु हमारा खुदा (दोहराये)

]]>
1684