भजता क्यों नहीं रे मन मूरख,
यीशु नाम! सच्चा नाम!
1 भवसागर से है यदि तरना,
दुःख संकट से नहीं कुछ डरना
पार करेगा जीवन नइया ,
यीशु नाम सच्चा नाम।
2 हीरों का यह हाट बना है,
चमक दमक का ठाट बना है,
सोच समझ के सौदा कर ले,
यीशु नाम सच्चा नाम।
3 दुनिया में हैं नाते-गोते,
तजदे सब को हंसते रोतेऋ
प्रभु नाम नित्य जपले भजले,
यीशु नाम सच्चा नाम।
4 दुनिया से है इक दिन जाना,
फिर माया से क्यों लिपटानाऋ
प्राण रहे जब तक तू भजले,
यीशु नाम सच्चा नाम।

