यीशु नाम मिला – Anil Kant

येसु नाम मिला – २
मेरा जीवन सवर गया – २

तुने लहू के कतरों को मेरे लिए बहा दिया
तुने जान बदन दे कर, येशु मुझको बचा लिया
तेरे लहू से
येसु के लहू से
मसीह के लहू से

मेरा जीवन …

तेरा नाम जो लेता है , वो ज़िन्दगी पाता है
तेरी राहों पर चल कर, रूह ईनाम में पाता है
तेरे रूह से – २
खुदा के रूह से
तेरे रूह से
मेरा जीवन …

येसु तेरी हुजूरी में, कुदरत और जलाल है
येसु तेरे ही हाथो में, मोजज़ात कमाल है
तेरे छूने से … – २
खुदा के छूने से
तेरे छूने से
मेरा जीवन …

येसु अब मेरे जीवन का, इक तू ही सहारा है
मेरे जीवन की कश्ती का, येशु तू ही किनारा है
येसु तू मिला
हाँ मुझे तू मिला
येसु तू मिला
मेरा जीवन …

Proudly powered by WordPress | Theme: Amber Blog by Crimson Themes.