मुक्ति दिलाये यीशु नाम

मुक्ति दिलाये यीशु नाम,
शांति दिलाये यीशु नाम, बोलो (2)

1.  यीशु दया का बहता सागर,
     यीशु है दाता महान…

2.  चरणी में तूने जन्म लिया यीशु,
     सूली पर किया विश्राम…..

3.  हम पर भी यीशु कृपा करना,
     हम है तेरी संतान…..

4.  हम सबके पापों को मिटाने,
     यीशु हुआ बलिदान…..

5.  क्रूस पर अपना खून बहाया,
     सारा चुकाया दाम ….

Proudly powered by WordPress | Theme: Amber Blog by Crimson Themes.