हम यीशु मसीह के चेले हैं

1 हम यीशु मसीह के चेले हैं,
दुनिया में धूम मचा देंगे,
जो नींद में गाफ़िल सोते हैं
उपदेश से उनको जगा देंगे।

2 हम मन की घुंडी खोलेंगे
और ज्ञान के मोती रोलेंगे,
इन्जील मुकद्दस पढ़ पढ़कर
हम मन में शांति बिठा देंगे।

3 बन्दे हैं एक खुदा के हम,
मिल जुल कर क्यों न रहें बाहम
इन्जील मुकद्दस को सब में
हम प्रेम से जाकर सुना देंगे।

4 हम रंज के सहने वाले हैं,
उफ़ तक नहीं करने वाले हैं
और पीछे प्यारे यीशु के
चलने की राह बता देंगे।

5 दुःख और तकलीफ़ उठायेंगे
उलफ़त का राग सुनायेंगे,
हम दूर करेंगे रंजो अलम
और प्रेम का रंग जमा देंगे।

Proudly powered by WordPress | Theme: Amber Blog by Crimson Themes.